फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nodal officer inspected, gave directions

नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया, दिशा निर्देश दिए

Sat, 01 Aug 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected, gave directions
खतौली। एमडीए गाजियाबाद की उपाध्यक्ष और जिले की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने गांव तिगाई व लाड़पुर के विद्यालयों समेत नगर के बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने गांव तिगाई और गांव लाड़पुर में पहुंचकर वहां के विद्यालयों में निगरानी समिति से बातचीत की। इसके अलावा नगर पालिका के साथ-साथ कस्बे के बाजारों का भी निरीक्षण किया। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भरना, नाली की साफ सफाई किस प्रकार की जा रही है। मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए किस प्रकार जागरूक किया जा रहा है, इन सब बिंदुओं पर जांच की गई। गावों में निगरानी समिति का काम ठीक पाया गया। उन्होंने कहा कि अभी सभी को जागरूक करते रहना है। निरीक्षण के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी समेत अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों ने सैनिटाइजर किया
खतौली। नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर जीटी रोड, बुढ़ाना रोड, जानसठ रोड को सैनिटाइजर करने का काम किया। समय-समय पर नगर पालिका के कर्मचारी नगर को सैनिटाइजर करने का काम कर रहे हैं। प्रति शनिवार और रविवार को बाजारों को भी सैनिटाइजर किए जाने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed