{"_id":"5ec175638ebc3e902e76b337","slug":"nodal-officer-arrives-at-bhangela-chowki-checks-vehicles-muzaffarnagar-news-mrt4822026145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगेला चौकी पहुंचे नोडल अधिकारी, वाहनों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगेला चौकी पहुंचे नोडल अधिकारी, वाहनों की जांच की
विज्ञापन
5-खतौली के स्कूल में रसोई का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। रविवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ की ओर से जनपद की पहली पुलिस चौकी भंगेला का नोडल अधिकारी आरएन यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने बार्डर पर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच कराई। कंटेनरों की भी जांच कराई गई। वाहनों पर चलने वाले यात्रियों के पास, मास्क आदि की भी जांच की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल खतौली संतोष कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
श्रमिकों से की मुलाकात, रसोई घर का भी जाना हाल
खतौली। दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों को क्वारंटीन करने के लिए नगर के कई स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। इन स्कूलों में सैकड़ों श्रमिक रुके हुए हैं। रविवार को नोडल अधिकारी आरएन यादव ने इन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेपल्स एकेडमी में रखे गए श्रमिकों को दिए जाने वाले भोजन की रसोई में जाकर जांच की। उसके बाद वह कबूल कन्या इंटर कालेज पहुंचे, वहां पर क्वारंटीन किए गए श्रमिकों से बातचीत कर उनसे वहां पर दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार जानकारी ली।
गन्ने से भरा ट्रक पलटा, आवागमन हुआ बाधित
खतौली। बुढ़ाना की ओर से शुगर मिल खतौली में गन्ना लेकर आ रहा ट्रक बुढ़ाना अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार चालक एवं हेल्पन ने कूदकर जान बचाई। सड़क पर ट्रक पलटने से उसमें लदा गन्ना सड़क पर फैल गया। इससे वहां से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक पलटने की सूचना पुलिस को दी गई। घंटों मशक्कत के बाद यातायात सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगती है भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम
खतौली। हर रोज पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ जुटी रहती है। वाहन चालक सबसे पहले तेल भरवाने की जद्दोजहद में यह तक भूल जाते हैं कि उन्हें एक-दूसरे से दूरी बनाए रखनी है। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच सामान की खरीदारी करने आने वाले दुपहिया वाहन चालकों की पट्रोल पंपों पर भीड़ देखी जा सकती है। दुपहिया वाहन चालक एक-दूसरे से पहले आयल भरवाने की होड़ लगाए रखते हैं। पट्रोल पंप स्वामियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले नहीं बनवाए हैं। वाहन चालक नियमों को मानने को तैयार नहीं हैं।
कृषि उत्पादन मंडी में कम पहुंच रहे खरीदार
खतौली। कृषि उत्पादन मंडी खतौली में फल, सब्जी लेने के लिए खरीदार कम पहुंच रहे हैं। इस कारण लॉकडाउन में दूसरे जनपदों के ग्राहकों को मंडी में न आने देना माना जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक मंडी में दूसरे जनपदों से आने वाले ग्राहकों की भारी भीड़ रहती थी, लेकिन समीपवर्ती जनपदों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मंडी के नियमों को सख्त बना दिया। दूसरे जनपदों से आने वाले किसान, खरीदार आदि पर मंडी में नहीं आ रहे। मंडी समिति सचिव सुमन, मंडी इंसपेक्टर रिजवान अली, समिति के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर बाहरी लोगों को रोकते हैं। वहीं जानसठ रोड पर सुबह चार बजे ठेली लगाकर खड़े वृद्ध शहजाद का कहना है जल्दी ही ठेली लेकर आता है, लेकिन फिर भी उसके फल नहीं बिक पाते। लॉकडाउन में बिक्री कम हो गई है। हर कोई अन्य जरूरत का सामान खरीदना पसंद कर रहा है।

4-खतौली में भंगेला पुलिस चेकपोस्ट पर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।- फोटो : KHATAULI