फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nochandi train arrived at new time with 23 bogies, welcomed

Muzaffarnagar News: नए समय पर 23 बोगियों के साथ पहुंची नोचंदी ट्रेन, स्वागत किया

Sun, 01 Oct 2023 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
Nochandi train arrived at new time with 23 bogies, welcomed
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर से प्रयागराज वाया मुजफ्फरनगर होकर जाने वाली नोचंदी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को पहली बार 23 बोगियों के साथ स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन परिवर्तित समय के अनुसार यहां पहुंची। यहां ट्रेन के लोको पायलट का माला पहना कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नोचंदी एक्सप्रेस ट्रेन अब से पहले पांच बोगियों के साथ मुजफ्फरनगर होकर सहारनपुर व प्रयागराज आना जाना करती थी। एक अक्टूबर से इस ट्रेन का समय भी बदला गया है। साथ ही पांच के बजाए रविवार को यह ट्रेन 23 बोगियों के साथ अपने परिवर्तित समय पर पहुंचीं। पहले यह ट्रेन सहारनपुर से शाम को छह बजकर बीस मिनट पर आती थी, लेकिन रविवार से यह ट्रेन छह बजकर छत्तीस मिनट पर आया करेगी। रविवार शाम को यह ट्रेन नई समय सारिणी के अनुसार चली, लेकिन चार मिनट लेट पहुंची और निर्धारित पांच मिनट के बाद रवाना हो गई। स्टेशन पर दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने अपने कार्यकर्ताओं दीपक गुप्ता, दीपक भाटिया, विनोद ठाकुुर आदि के साथ ट्रेन के लोको पायलट जयदीप सिंह व अभय यादव का माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन प्रभारी अशोक यादव, जीआरपी एसओ संदीप कुमार मौजूद रहे। उधर, उडीसा से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन सवा दो घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed