फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No security arrangements in ARTO office

एआरटीओ ऑफिस में कोरोना का खतरा नहीं

Wed, 03 Jun 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
No security arrangements in ARTO office
एआरटीओ कार्यालय में बिना थर्मल स्क्रीनिंग हुए जाता युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एआरटीओ ऑफिस में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूरा देश कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों में जुटा है। हर कोई बचाव कर रहा है। जिले का एआरटीओ ऑफिस ऐसा है, जहां पूरे जिले से लोग आते हैं, इसके बाद भी यहां कोरोना से बचाव का कोई उपाय नहीं किया गया है, जबकि यहां फोटो खिंचाने से लेकर अंगूठा लगाने तक का काम होता है।
प्रदेश सरकार के आदेश पर सभी सरकारी कार्यालयों में नियमित कार्य शुरू हो गया है। एआरटीओ ऑफिस में भी नियमित कार्य शुरू हो चुका है। लोग अपना डीएल समेत अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जनता के लोग ही इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि एआरटीओ ऑफिस में कोरोना से बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। ऑफिस की एंट्री एवं अन्य खिड़कियों पर सैनिटाइजर तक नहीं रखा गया है। जहां अंगूठा लगता है या साइन होते हैं उस खिड़की पर भी कोई व्यवस्था नहीं है। सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं हो रहा है। कुछ लोग तो बिना मास्क के ही दफ्तर में आते है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अफसर
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ राजीव बंसल का कहना है कि मुख्य गेट पर सैनिटाइजर रखने की व्यवस्था कराई जा रही है। नियमों की सूची गेट पर चस्पा की गई है। दफ्तर में एक बार में केवल पांच लोगों को प्रवेश दिया जाता है। अब से जो लोग बिन मास्क के आएंगे उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed