फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No rabies injection

सरकारी अस्पतालों में नहीं रैबीज के इंजेक्शन

Wed, 01 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
No rabies injection
सरकारी अस्पतालों में नहीं रैबीज के इंजेक्शन
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में आजकल बंदरों का आतंक मचा हुआ है। कई लोगों को बंदरों द्वारा काटकर घायल किया जा चुका है। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रैबीज इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। मंगलवार को भी बंदरों ने एक व्यापारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मंगलवार को कस्बे में हाईवे पर दुकान करने वाले बुजुर्ग व्यापारी रामवतार सिंघल को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया, जिसे आसपास के लोगों ने बचाया। जिसे उनके परिजन कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, मगर वहां पर रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिला। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ. पूनम लता का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर रैबीज का इंजेक्शन काफी समय से नहीं आ रहा है। जल्द ही रैबीज इंजेक्शन की सुविधा स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हो जाएगी।

दो लोगों का शांति भंग में चालान
पुरकाजी। पुलिस ने कोल्हू में पॉलिथीन जलाने की शिकायत मिलने पर मंगलवार को गांव सुवाहेड़ी निवासी अफजाल, रियाजुल का शांति भंग में चालान किया है। पुलिस ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि ये दोनों कोल्हू पर पॉलिथीन जलाते हैं। जांच करने पर शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed