फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No more Kolkata, now Gangadhari's flowers are spreading their fragrance

Muzaffarnagar News: कोलकाता नहीं, अब बिखर रही गंगधाड़ी के फूलों की महक

Mon, 29 Jul 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
No more Kolkata, now Gangadhari's flowers are spreading their fragrance
खतौली। फूलों की खेती के प्रति किसानों के बढ़ते रूझान ने खतौली-मीरापुर मार्ग पर बसे गंगधाड़ी को नई पहचान दी है। रजनगंधा और ग्लाईडोला बड़ी मात्रा में रोजाना गाजीपुर मंडी सप्ताई किए। कभी कोलकाता के फूलों की पूरे देश में मांग थी, लेकिन अब गंगधाड़ी सबकी पहली पसंद है।
विज्ञापन

करीब छह हजार की आबादी के गांव गंगधाड़ी की फूलों की खेती से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। बदलते दौर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की परंपरागत खेती गन्ना बच चुकी है। करीब चार दशक पहले खतौली के इस गांव में किसानों ने गन्ना छोड़ फूलों की खेती की तरफ रुख किया।
विज्ञापन

वर्तमान में किसान खेतों में रजनीगंधा की डबल और सिंगल प्रजातियों का उत्पादन कर रहे हैं। गांव में दो दर्जन से ज्यादा किसान करीब 125 बीघा भू-भाग में विभिन्न प्रजातियों के फूलों का उत्पादन कर व्यावसायिक खेती में जुटे हैं। किसानों का कहना है ताजे फूलों का सप्लाई दिल्ली की गाजीपुर मंडी में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गन्ना छोड़ा, हमें मिला मुनाफा : राम प्रसाद
फोटो
फूल उत्पादक राम प्रसाद की की उम्र 76 साल है। वर्ष 1987 में उन्होंने फूलों की खेती की शुरूआत की। पांच बीघा में रजनीगंधा की डबल प्रजाति का उत्पादन कर रहे हैं। कहते है 12 महीने की खेती है। महंगी दवाओं के कारण भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हाेती जा रही है। फूलों की खेती करने में सुकून मिलता है। फूलों से बेहतर कमाई की। गांव के फूलों की खुशबू दिल्ली की मंड़ियों से देश के बड़े शहरों और विदेश में महकती है।
----
रोज करते हैं सप्लाई : महक सिंह
फोटो
किसान महक सिंह को फूलों की खेती करते 32 साल हो गए। उनका कहना है ग्लाईडोला और रजनीगंधा फूलों की पैदावार 16 बीघा खेत में कर रहे है। रोजाना गाड़ियों के माध्यम से दिल्ली माल बेचते है। एक बंडल में 24 स्टीक फूलों की होती है। एक बार बुवाई के बाद दो साल तक फसल मिलती है। गन्ने की तरह पहले पौधा और बाद में पेड़ी से उत्पादन होता है। मंडी में मांग के अनुरूप रेट मिलता है। 40-50 रुपये से 400 रुपये तक एक बंडल बिक जाता है। रजनीगंधा की बुवाई मार्च में पूरी हो जाती है।
-------
शादी समारोह में अधिक मांग : चौहान
फोटो
गंगधाड़ी के किसान सर्वेश चौहान के परिवार का करीब 40 साल से फूलों की खेती करते है। फिलहाल ढाई बीघा में ग्लाईडोला की सफेद प्रजाति का उत्पादन कर रहे हैं। विवाह समारोह में अधिक मांग रहती है। गाजीपुर मंडी में आपूर्ति करते है। मंडी में उतार चढ़ाव के कारण भाव में अनिश्चितता रहती है। खेती में जोखिम भी है। पिछले दो साल से उत्पादन लागत के अनुरूप मुनाफा नहीं मिल पाया।

--------
कोलकाता के रजनीगंधा का तोड़ा वर्चस्व
महानगरों में गंगधाड़ी के फूलों की पहचान खतौली के नाम से है। बुजुर्ग किसान राम प्रसाद बताते है करीब 35 वर्ष पहले कोलकाता से रजनीगंधा फूलों की खेप विमान से दिल्ली मंडी आती थी। लेकिन 1992 से गंगधाड़ी के फूलों ने मंडी में जगह बना ली। होटलों और विवाह समारोहों में ताजा फूल उपलब्ध होने लगा। कुछ साल तक सीजन में किसान शाम को गाड़ियों से दिल्ली सप्लाई करते थे। खतौली की करीब 15 दुकानें दिल्ली मंडी में स्थापित है। उनके माध्यम से देश के कोने-कोने में यहां का फूल पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed