{"_id":"688524cc09ab706c3e045c6c","slug":"no-entry-for-big-vehicles-during-the-day-in-bijnor-traffic-jam-in-mirapur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-150789-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बिजनौर में दिन में बड़े वाहनों की नो एंट्री, मीरापुर में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बिजनौर में दिन में बड़े वाहनों की नो एंट्री, मीरापुर में लगा जाम
Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर में लगे जाम में फंसे वाहन : सोशल मीडिया
मीरापुर। बिजनौर में कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने बिना कोई पूर्व सूचना दिए शुक्रवार की सुबह मीरापुर बाईपास पर बड़े वाहनों को बिजनौर जाने से रोक दिया। बड़े वाहनों की दिन में एंट्री पर रोक लगाई है। इससे पानीपत खटीमा मार्ग पर जाम लग गया। जाम के कारण छोटे वाहन, स्कूली वाहन व स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं व राहगीरों को परेशानी हुई। छात्रों का कॉलेज भी छूट गया। पुलिस ने बड़े वाहनों को सड़क किनारे खड़े कराकर जाम खुलवाया।
बिजनौर में कावड़ यात्रा चल रही है। जिला प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे मीरापुर पुलिस व यातायात पुलिस ने बाईपास पर बिजनौर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया। इससे जाम में फंसे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
इसके बाद पुुलिस ने बड़े वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराया। पुलिस ने भारी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। उसके बाद छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। जाम के कारण राहगीरों व अपनी ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -
इनसेट-
सालारपुर तक पहुंची ट्रकों की लाइन
शाम तक सभी बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े थे। उनकी लाइन मीरापुर बाईपास से लेकर जानसठ क्षेत्र के गांव सालारपुर तक करीब 8 किलो मीटर तक पहुंच गई थी। ट्रक चालक जग सिंह व रिजवान का कहना है कि बिना किसी सूचना के अचानक से बड़े वाहनों को रोक देने से काफी परेशानी हो रही है।
-- -- --
इनसेट-
स्कूल में 20 प्रतिशत कम पहुंचे छात्र
मीरापुर में बाईपास स्थित ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक धीमान का कहना है कि जाम के कारण स्कूल में 20 प्रतिशत बच्चे नहीं आ पाए।
-- -- -- -- -
वर्जन
बिजनौर में कांवड़ यात्रा चल रही है। हादसों को रोकने के मद्देनजर बिजनौर जिला प्रशासन ने दिन में बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई है। सभी बड़े वाहनों को रात में 12 से 4 बजे तक संचालित किया जाएगा। जाम की समस्या के बारे में बिजनौर प्रशासन से बात की जाएगी। - अतुल कुमार चौबे एसपी यातायात
-- --