फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No electricity will be cut on Deepawali

दीपावली पर बिजली गुल नहीं होगी

Fri, 13 Nov 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
No electricity will be cut on Deepawali
दीपावली पर बिजली गुल नहीं होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर बिजली गुल नहीं होगी। विद्युत निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। प्रत्येक फीडर, सब स्टेशन पर मेंटिनेंस का काम पूरा हो गया है। जर्जर तार बदल दिए गए हैं। दीपावली के दिन बिजली घरों पर 24 घंटे जेई और कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग का प्रयास है कि किसी भी तरह का कट न हो।
अधीक्षण अभियंता नगर विद्युत आरडी सिंह ने बताया कि दीपावली के पर्व को लेकर विभाग एक सप्ताह से तैयारी में लगा है। लाइनों को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सब स्टेशन पर पैनल चेक कर लिए गए हैं। जहां जर्जर तार थे वहां बदल दिए गए हैं। तारों के पास जहां पेड़ों की डालियां थी उन्हें कटवा दिया गया है। सभी ट्रांसफार्मर की स्थिति देख ली गई है। विभाग ने अपनी समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली है। यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार आपूर्ति बाधित न हो। 24 घंटे बिजली बिना कट के चलती रहे। इसके साथ ही प्रत्येक बिजली घर पर जेई और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यदि कहीं कोई फाल्ट आता है तो उसे तत्काल ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ओवरलोड की कोई समस्या नहीं
एसई आरडी सिंह का कहना है कि इस समय मौसम ऐसा है, जिसमें ओवरलोडिंग की समस्या नहीं आएगी। सर्दी शुरू हो जाने से गर्मियों में चलने वाले एसी बंद हो गए हैं और ठंड इतनी नहीं है कि हीटर चलाए जाएं। इस कारण ओवरलोड की समस्या नहीं आएगी। किसी भी सब स्टेशन पर ओवरलोडिंग की समस्या नहीं है। जिले में इंडस्ट्री को छोड़कर घरेलू और कॉमर्शियल बिजली की खपत लगभग 100 मेगावाट है, जितनी खपत है उतनी निरंतर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed