फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No effect of recession, little sluggishness in business: Vineet Sharda

‘मंदी का असर नहीं, कारोबार में थोड़ी सुस्ती’

Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
No effect of recession, little sluggishness in business: Vineet Sharda
रामपुरी में पत्रकारवार्ता करते व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि देश में मंदी का कहीं असर नहीं है। कारोबार में थोड़ी सुस्ती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यापारी हित के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के कौरवों से गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृष्ण और अर्जुन की तरह लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक श्रीमोहन तायल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की दूसरी बार सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में व्यापारियों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन का प्रस्ताव पास किया गया। मुद्रा बैंक में बिना गारंटी के ऋण मिल रहा है। इनकम टैक्स में भी छूट 32 से घटाकर 25 प्रतिशत कर दी गई है। व्यापारियों के लिए दस लाख रुपये की बीमा योजना का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा की सरकार में उद्यमी प्रदेश से पलायन कर गए थे लेकिन अब उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए लालायित हैं। जीएसटी में 402 संशोधन कर व्यापारी हित में काम किया गया है।
विज्ञापन

देश में मंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में गलत प्रचार कर रही है। देश में मंदी का असर नहीं है बल्कि कारोबार में थोड़ी सुस्ती है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार व्यापारी हित में काम कर रही है। इस मौके पर रोहताश पाल, कमलकांत शर्मा, जगपाल शर्मा, चमन ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, नवीन सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed