{"_id":"673f773e007aa1e29b0076e3","slug":"no-clue-of-miscreants-suspected-bike-and-car-appeared-in-cctv-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-134339-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बदमाशों का सुराग नहीं, सीसीटीवी में दिखाई दी संदिग्ध बाइक व कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बदमाशों का सुराग नहीं, सीसीटीवी में दिखाई दी संदिग्ध बाइक व कार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। शाहपुर के गांव आदमपुर में परिजनों को बंधक बनाकर लूट प्रकरण में पुलिस को सीसीटीवी में संदिग्ध एक बाइक व कार दिखाई दी है। क्राइम ब्रांच टीम ने गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की है। तीन टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैं। पुलिस टीम को बदमाशों के बारे में सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी राजाराम के घर लूटपाट के बाद थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम बदमाशों की तलाश में लगी है। थाना प्रभारी व क्राइम ब्रांच टीम पीड़ित परिवार के बेटे जगपाल को साथ लेकर पूरे गांव में लगे सीसीटीवी खंंगाल रही है। हालांकि टीम को अभी कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगे है। लेकिन सीसीटीवी में पुलिस को संदिग्ध बाइक व कार खड़ी दिखाई दी है। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों के बारे में जांच पड़ताल शुरू की है। पीड़ित के घर तक आने जाने वाले मार्ग पर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है।