फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No clue of miscreants, suspected bike and car appeared in CCTV

Muzaffarnagar News: पत्नी को जलाने के आरोपी पति का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
No clue of miscreants, suspected bike and car appeared in CCTV
मुजफ्फरनगर। पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने के आरोपी पति संजय का शव रेशू विहार के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। गंभीर रूप से झुलसी उसकी पत्नी का मेरठ में उपचार चल रहा है। आरोप है कि आरोपी पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया था। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शामली के मोहल्ला धीमानपुरा निवासी प्रियंका की शादी सात साल पहले खालापार के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी संजय सिंघल के साथ हुई थी। आरोप है कि संजय शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए पत्नी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार को संजय ने पत्नी प्रियंका को जलाकर मारने के इरादे से आग लगा दी थी। जिससे वह 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था। पीड़िता की मां गीता ने देर रात खालापार थाने में अपने दामाद व उसकी मां सुदेश देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज कराते हुए विवाहिता की मां ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार अपने दामाद की मांग को पूरा भी किया। लेकिन उनके दामाद ने अपनी मां की मदद से उनकी बेटी को जलाकर मारने का प्रयास किया। बेटी की ससुराल के पास रहने वाले लोगों ने मारपीट किए जाने की सूचना दी थी। उधर, बृहस्पतिवार को संजय का शव रेशू विहार के पास रेलवे ट्रेक के निकट सुबह के समय पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक ने रात में कई लोगों से बातचीत की थी। उसमें एक नंबर मृतक की सास का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल से नंबर निकाल कर मृतक के भाई अजय को सूचना दी थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed