{"_id":"5f7374cc8ebc3e9bba21146a","slug":"no-clue-of-accused-in-danish-murder-case-muzaffarnagar-news-mrt503719661","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानिश हत्याकांड में आरोपियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानिश हत्याकांड में आरोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
सिखेड़ा। गांव धंधेड़ा में युवक की हत्या के आरोपियों का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में नुकीले हथियार से हुए वार से होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव धंधेड़ा निवासी दानिश (22) पुत्र जिलेदीन रविवार दोपहर खेत पर गया था, जहां देर रात वह घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर व शरीर के ऊपरी हिस्सों पर धारदार हथियारों से वार किया गया था। जिला अस्पताल ले जाते समय दानिश की मौत हो गई थी। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव के सिर व गर्दन पर नुकीले व धारदार हथियारों से किए गए वार के निशान थे, जिनसे खून बहने से उसकी मौत हुई। सीओ ने बताया कि शव को सुपुर्दे-खाक करने के बाद सोमवार देर रात दानिश के भाई वाजिद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, जिस पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
पिता की तीन माह पूर्व हो चुकी मौत
सिखेड़ा। गांव धंधेड़ा निवासी दानिश के पिता जिलेदीन की भी तीन माह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। परिजन अभी इस सदमे से उबरे भी नहीं थे कि अब दानिश की हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार में अब पांच भाई व चार बहनें रह गईं हैं, जिनमें से एक बहन अविवाहित है।