फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nishad, Kashyap Samaj will defeat BJP if reservation is not given: Pradeep Raj

आरक्षण न मिला तो भाजपा को हराएगा निषाद, कश्यप समाज : प्रदीप राज

Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nishad, Kashyap Samaj will defeat BJP if reservation is not given: Pradeep Raj
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय कश्यप एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप राज कश्यप ने कहा कि अगर सरकार ने कश्यप निषाद सहित 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं दिया तो 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सातों सीटों पर भाजपा को हराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवीकुंड परिसर में कश्यप समाज की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप राज कश्यप ने कहा 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता धनप्रकाश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2012 में 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा सदन में उठाया था। जुलाई 2015 में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में इन जातियों की लड़ाई को सड़क से संसद तक उठाने का वादा किया था। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मुकेश राज कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी प्रयागराज की रैली में गंगा पुत्रों को आरक्षण देने का वादा किया था। 2014 में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी और सुषमा स्वराज ने मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की बात कही थी। आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है, बावजूद इसके इन जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। महापंचायत के बाद एसडीएम दीपक कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। अध्यक्षता सुखबीर कश्यप ने की। इस मौके पर चौधरी रीगन कश्यप, बसंत कश्यप, राजेश, रवि कश्यप, जयकुमार कश्यप, बचन सिंह कश्यप, अर्जुन कश्यप, राजन कश्यप, सोमपाल कश्यप, सोनू कश्यप, सतीश प्रधान, सुरेश कश्यप, नकलीराम कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed