फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nirvana welfare of Lord Adinath

भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया

Thu, 23 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nirvana welfare of Lord Adinath
भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया
विज्ञापन

खतौली। पीसनोपाड़ा व जैन मंडी मंदिर में भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव को भक्तों ने श्रद्धा से मनाया गया। भक्ति समारोह में स्त्री, पुरुष और बच्चे पीत व केसरिया वस्त्रों में एकत्र हुए। मांगलिक अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधान का आयोजन धार्मिक मंत्रों के साथ किया। भक्तों ने भगवान का अभिषेक व शांतिधारा के साथ पूजा-अर्चना की गई। भगवान आदिनाथ की पूजा के साथ उन्हें मोक्ष कल्याणक के अर्घ्य समर्पित किए गए।

धर्मसभा में कल्पेन्द्र जैन व अशोक शास्त्री ने बताया कि भगवान आदिनाथ जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर हैं। तीर्थंकर आदिनाथ की शिक्षाएं मानवता के कल्याण के लिए है। उनके उपदेश आज भी समाज में समता स्थापित करने के लिए प्रासंगिक हैं। तीर्थंकर ऋषभदेव भारतीय संस्कृति के प्रणेता माने जाते हैं। मानव समुदाय को कृषि, लेखन, व्यापार व शिल्प की शिक्षा दी। मानवता को कर्म का संदेश दिया। जिनेंद्र भगवान की आरती व भक्ति नृत्य किए गए। धार्मिक प्रश्न मंच व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा स्वाध्याय व तत्वचर्चा आयोजित की गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु हस्तिनापुर तीर्थवंदना के लिए गए व निर्वाण कल्याणक के लाड्डू अर्पित किए। धार्मिक विधान व महोत्सव में राजकुमार प्रवक्ता, मुकेश आढ़ती, शशांक महलका, हितेश सराफ, अनंतवीर, राहुल, निशांत, नवीनचार, मनोज आढ़ती, मुनेश, कुलदीप प्रवक्ता, रवि, सिद्धार्थ, प्रदीप टीकरी, नवीन, दीपक, सुशील, नीरज जैन प्रवक्ता, सपना, रुपाली, डा. ज्योति, संतोष, प्रियंका, अंजू, माया, पुष्पा, शकुंतला, राखी, कविता, अलका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed