{"_id":"6179a0551e67b170ec29874c","slug":"nine-sub-inspector-transferred-from-district-to-non-zone-muzaffarnagar-news-mrt5625725186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद से नौ दरोगा गैर जोन स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद से नौ दरोगा गैर जोन स्थानांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद से नौ दरोगा गैर जोन स्थानांतरित
मुजफ्फरनगर। हेड कांस्टेबल से प्रमोशन पाकर उप-निरीक्षक बने जनपद के नौ पुलिसकर्मियों का एडीजी ने गैर जोन तबादला कर दिया है। इन्हें आगरा व नोएडा जोन में तैनाती दी गई है।
शासन द्वारा पुलिस विभाग में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देकर उन्हें उपनिरीक्षक बनाया। इसके बाद इनका संबंधित जोन में ही समायोजन करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए थे। इसके बावजूद हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक बनने वाले कई पुलिसकर्मियों का समायोजन नहीं हो पा रहा था। इसके चलते एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल द्वारा इन 156 दरोगाओं का मेरठ जोन में ही समायोजन नहीं होने की जानकारी दी गई थी। इसके चलते पुलिस महानिदेशक ने अपने स्तर से इन सभी 156 पुलिसकर्मियों का दूसरे जोन में तबादला कर दिया है। इनमें मुजफ्फरनगर में तैनात नौ दरोगा भी शामिल है। इनमें एसआई श्यामलाल, मोहम्मद शाहिद, ब्रह्म सिंह, नवरत्न, सूरजपाल, ब्रह्मपाल सिंह और गजराज सिंह का तबादला आगरा जोन में किया गया है। वहीं, दरोगा सुरेंद्र सिंह और इद्रजीत सिंह को जनपद गौतमबुद्धनगर में तैनाती दी गई है। संवाद