फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine rescued child laborers

नौ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

Sat, 20 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nine rescued child laborers
मुजफ्फरनगर। श्रम विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाकर नौ बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। बाल श्रमिकों से काम कराने वालों पर जुर्माना भी किया गया है। अभियान में विभाग के सभी अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


जिले में बाल श्रमिकों से बड़े स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय की टीमों ने बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से नौ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। जिन बच्चों को मुक्त कराया गया, उनमें आस मोहम्मद, शाहरुन, सुहेब, प्रवेज, मुनेद, समीर, शिवनाथ, अमन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन संस्थानों से बच्चों को मुक्त कराया गया, उन पर जुर्माना भी किया गया है। टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्यवीर सिंह, केके मिश्रा, जेपी सिंह, प्रधान सहायक शाहिद अली खान, वरिष्ठ सहायक सुखवीर सिंह आदि शामिल रहे। दिन भर दुकानों पर चले छापे से बाल श्रमिकों से काम कराने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed