फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine more dengue patients found in Muzaffarnagar, number reaches 59

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डेंगू के नौ और बीमार मिले, संख्या 59 पहुंची

Wed, 20 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nine more dengue patients found in Muzaffarnagar, number reaches 59
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक डेंगू कहर बरपा रहा है। एक साथ नौ मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। अब मरीजों की संख्या 59 के पार पहुंच गई है।

घरों के अंदर पनप रहा डेंगू मच्छर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वायरल बुखार के साथ-साथ डेंगू के मरीजों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले कई दिनों से रोजाना चार या उससे अधिक मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को भी एक साथ नौ मरीज डेंगू पॉजीटिव सामने आए। जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या 59 पर पहुंच गई। शहर के मोहल्ला जनकपुरी, न्याजुपुरा, लद्दावाला, रामपुरी, पचेंड़ा कलां, नगर पालिका क्षेत्र और पुरकाजी के गोधना गांव से डेंगू पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं।
उधर, जिला चिकित्सालय में डेंगू से पीड़ित 12 मरीज भर्ती हैं। डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हो चुके हैं। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के अन्य वार्ड में भी बुखार के मरीज भर्ती हैं। जिनकी संख्या लगभग सौ से ऊपर है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी और घर में पनपता है। इसकी रेंज 200 मीटर तक ही होती है। लोगों को घरों में पानी ना इकट्ठा होने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव भोकरहेड़ी में टीम ने किया सर्वे

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव भोकरहेड़ी में सर्वे कराया गया है। इसमें लोगों के घरों मे लार्वा की जांच के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य शिक्षा भी दी गई है। उन्होंने कहा कि बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए नमूने भी लिए हैं। अनावश्यक जल भरे पात्रों को खाली कराया गया। वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए हैंड बिलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed