{"_id":"5dd585788ebc3e54eb2a8414","slug":"nine-animals-seized-from-two-dairies-in-yogendrapuri-muzaffarnagar-news-mrt4546510180","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगेंद्रपुरी में दो डेयरियों से नौ पशु जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेंद्रपुरी में दो डेयरियों से नौ पशु जब्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में डेयरियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान चला दिया है। योगेंद्रपुरी में दो स्थानों ने नौ पशु जब्त किए गए। पशुओं का मेडिकल कराने और टैगिंग करने के बाद कांजी हाउस भेज दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ मंडी हरीश भदौरिया, ईओ पालिका विनय त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को डेयरी मालिकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। कोर्ट के आदेश के बाद सभी डेयरी शहरी आबादी से बाहर कराई जा रही हैं। अफसरों ने योगेंद्रपुरी के मंजूरा के यहां से छह पशु जब्त किए। इसके बाद तौफीक के यहां से भी तीन पशु जब्त किए गए। इन पशुओं को जब्त करने के बाद नुमाइश ग्राउंड लाया गया। यहां पर पशु चिकित्सकों की टीम से बुलाकर इनका मेडिकल कराया गया। मेडिकल के साथ इन पशुओं की टैगिंग भी कराई गई। इसके बाद इन्हें कांजी हाउस भेज दिया गया। प्रशासन के इस अभियान से उन गरीब पशु पालकों के सामने भी संकट पैदा हो गया है, जो पशु पालकर किसी तरह अपना गुजारा कर रहे हैं।
शहर में 200 डेयरी चिह्नित
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि शहर में लगभग 200 डेयरी हैं। इन डेयरियों पर गोबर नाली में बहाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। गोबर के कारण सीवर चोक हो रहे है। इन सभी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।