{"_id":"65c9261302a5ee115a052ec4","slug":"nikhil-murder-accused-arrested-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1018-464306-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बागपत के लिए खास ...\nनिखिल हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बागपत के लिए खास ... निखिल हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mon, 12 Feb 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस घोषित किया था 25 हजार का इनाम, दोनों पैरों में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर क्षेत्र में जोहरा मार्ग पर निखिल हत्याकांड के आरोपी 25000 के इनामी आयुष उर्फ मोनटू उर्फ फैजल व उसके एक साथी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें आयुष दोनों पैर व एक हाथ में गोली लगने पर घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल व कारतूस बरामद किया हैं।
सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर ने बताया कि रविवार रात में मंसूरपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। मंसूरपुर से जोहरा मार्ग पर एक बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश दोनों पैर व एक हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में भाग निकला। घायल बदमाश बागपत के गांव बिनौली निवासी आयुष उर्फ मोंटू उर्फ फैजल है।
उसने अपने साथियों के साथ 10 दिन पहले मंसूरपुर किंग्स विला में निखिल तिवारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से एक पिस्टल, बिना नंबर की बाइक व कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश चल रही है। घायल को अस्पताल भिजवाया गया है।