फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nikay Chunav Muzaffarnagar: There is a possibility of tough competition in BJP-alliance

Nikay Chunav Muzaffarnagar: BJP-गठबंधन में कड़े मुकाबले के आसार, निर्दलीय भी दावेदार, पढ़ें-कहां क्या समीकरण

Wed, 03 May 2023 03:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 May 2023 03:18 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में दो पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। भाजपा और गठबंधन के बीच कड़े मुकाबले के आसार बन रहे हैं। सपा, रालोद और आसपा गठबंधन के नेता प्रचार खत्म होते-होते एकजुट दिखाई दिए, लेकिन अब गठबंधन के मुस्लिम मतों का बिखराव रोकना सबसे बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Nikay Chunav Muzaffarnagar: There is a possibility of tough competition in BJP-alliance
मतदान केद्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव का मतदान नजदीक आते-आते सियासी पारा उफान पर है। भाजपा और गठबंधन के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं, लेकिन कई निकायों में निर्दलीय मुख्य दावेदार बनकर उभरे हैं। गठबंधन के सामने मुस्लिम मतों का बिखराव रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। सियासी लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि बसपा प्रत्याशी रोशन जहां और कांग्रेस प्रत्याशी बिलकिश चौधरी अपने सजातीय मतों में कितनी सेंधमारी करती हैं।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। शहर सीट पर भाजपा ने दिवंगत पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप की पुत्रवधू मीनाक्षी स्वरूप को प्रत्याशी बनाया है। सपा, रालोद और आसपा गठबंधन ने लवली शर्मा को मैदान में उतारा। सियासी मंचों से शहर सीट के चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी बताया गया। मुस्लिम मतदाता गठबंधन के गणित का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। ऐसे में सबकी निगाह मुस्लिम मतों के रुझान पर टिकी है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप लंबे समय तक सपा में रहे, शहर के मुस्लिम मतों में उनके परिवार की सेंधमारी किसी से छिपी नहीं है। सवाल यह है कि स्वरूप परिवार के भाजपा में शामिल होने के बाद मुस्लिम मतदाता क्या भूमिका निभाएंगे। शहर पालिका सीट पर मुस्लिम मतों का बिखराव हुआ तो गठबंधन की मुश्किल बढ़ जाएगी। नगर पालिका विस्तार के बाद पहली बार होने जा रहे चुनाव में शहर सीट पर भाजपा और गठबंधन के बीच कड़े मुकाबले के आसार बन रहे हैं। पालिका में 11 गांव शामिल होने के बाद नए राजनीतिक समीकरण भी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: पोलिंग पाटियां रवाना, पढ़ें- पश्चिमी यूपी के किन जिलों में कल होना है मतदान

खतौली में भी मुस्लिमों के रुझान पर नजर
खतौली पालिका सीट पर भी मुस्लिम मतों के रुझान पर सबकी नजर है। गठबंधन से रालोद के टिकट पर हाजी शाहनवाज लालू चुनाव मैदान हैं। यहां कांग्रेस ने जमील अंसारी और बसपा ने इजहार अहमद को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से उमेश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यहां भी मुस्लिम मतों पर ही सबकी निगाह रहेगी।

बुढ़ाना में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर
सबसे बड़ी नगर पंचायतों में शामिल बुढ़ाना में भाजपा प्रत्याशी बाला त्यागी और सपा प्रत्याशी उमा त्यागी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। बसपा ने यहां शीबा को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: खतौली के गालिबपुर में शाही इमाम पर जानलेवा हमला, तनाव, पुलिस जांच में जुटी

शाहपुर में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत शाहपुर में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। भाजपा ने निवर्तमान चेयरमैन प्रमेश सैनी को इस बार भी प्रत्याशी बनाया है। रालोद गठबंधन ने हाजी इलियास और आम आदमी पार्टी ने हाजी अकरम को प्रत्याशी बनाया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में है।

भाकियू के गढ़ में निर्दलीय बढ़ा रहे बेचैनी
नगर पंचायत सिसौली में भाजपा ने ममता देवी और रालोद ने नीरज देवी को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी नीरू देवी, आरती बालियान, मोनिका बालियान और सुभाषिनी भी मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। कसबे का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशियों के समीकरण में उलझ गया है।

चरथावल में उलझ गए हैं समीकरण
नगर पंचायत चरथावल में चुनाव के समीकरण उलझे हुए हैं। भाजपा से अजय वर्मा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी सुधीर सिंघल, इस्लामुद्दीन और सतेंद्र त्यागी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार गौरव त्यागी और वसी त्यागी ने अन्य उम्मीदवारों के समीकरण उलझा दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav : मुस्लिमों का बिखराव रोकने की बड़ी चुनौती, भाजपा-गठबंधन के बीच बन रहे कड़े मुकाबले के आसार

पुरकाजी में पल-पल बदल रहे समीकरण
पुरकाजी कसबे में सपा, रालोद और आसपा गठबंधन से बशारत खान, निर्दलीय प्रत्याशी निवर्तमान चेयरमैन जहीर फारूखी, भाजपा से भारत भूषण खुल्लर, कांग्रेस से हाजी कमरूज्जमां और बसपा से तारिक मुस्तफा चुनाव मैदान में है। मतदान नजदीक आते-आते यहां के समीकरण पल-पल बदल रहे हैं।

निर्दलीयों ने बढ़ाई सियासी दलों की धडकऩ
नगर पंचायत जानसठ में भाजपा ने निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, सपा, रालोद, आसपा गठबंधन से आबिद हुसैन, बसपा से शाह नजर चुनाव मैदान में है। भाजपा नेता रजनीश सैनी टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे सियासी रणनीतिकारों का गणित भी उलझ गया है।

मीरापुर में नजदीकी मुकाबले के आसार
नगर पंचायत मीरापुर के चुनाव में इस बार भी नजदीकी मुकाबले आसार बन रहे हैं। भाजपा से नवीन सैनी, बसपा से गौरव त्यागी, निर्दलीय रामकुमार सैनी, जमील मलिक, जहीर कुरैशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भी यहां नजदीकी मुकाबला हो सकता है।


भोकरहेड़ी में डटे 18 सियासी महारथी
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई भोकरहेड़ी नगर पंचायत में 18 उम्मीदवार मैदान में है। भाजपा से संतोष देवी, बसपा से सरोज बाला, आसपा से मीना , निर्दलीय सुनीता और निवर्तमान चेयरपर्सन सरला समेत 18 प्रत्याशी मैदान में है। सास सरला और बहू मीना एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed