फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nikay Chunav 2023: Polling parties left, read- In which districts of western UP polling tomorrow

Nikay Chunav 2023: पोलिंग पाटियां रवाना, पढ़ें- पश्चिमी यूपी के किन जिलों में कल होना है मतदान

Wed, 03 May 2023 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 03 May 2023 12:00 PM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कल मतदान होना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: Polling parties left, read- In which districts of western UP polling tomorrow
पोलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए प्रचार थमने के साथ ही चुनाव निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। वहीं बुधवार सुबह से ही पोलिंग पार्टिंयां रवाना होना शुरू हो गईं हैं। आगे विस्तार से पढ़ें पश्चिमी यूपी के किन जिलों में कल होना है मतदान।

विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर: 20 जोन, 54 सेक्टर में बांटा जिला, रवाना हुई पोलिंग पार्टिंयां 
मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं। शहर पालिका सीट, चरथावल और पुरकाजी के लिए कूकड़ा मंडी से मतदान कर्मचारी रवाना हो रहे हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कूकड़ा मंडी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जिले में दो पालिका, आठ नगर पंचायतों के 195 वार्डों पर चुनाव होना है। 210 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 698 मतदेय स्थल है। कुल मतदाताओं की संख्या 647588 हैं। जिले को 20 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: कल जनता कस्बों में बनाएगी किसकी सरकार? सहारनपुर में भाजपा और बसपा में सीधी टक्कर के आसार

शामली जनपद में भी कल मतदान होना है। जिले में 102 मतदान केंद्रों के 348 बूथों पर मतदान कराने के लिए आज तीन स्थानों से पोलिंग पार्टी रवाना होना शुरू हो गई हैं। 29 पोलिंग पार्टी रिजर्व रहेंगी। जिले में कल 342209 मतदाता करेंगे। 10 निकायों में अध्यक्ष पद के 105 और सदस्य पद के 883 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। हालांकि किसे कुर्सी नसीब होगी और कौन हार के साथ सब्र करेगा यह तो 13 मई को  परिणाम आने के बाद ही मालूम चलेगाा। 



चुनाव में 20 प्रभारी अधिकारी, 56 सहायक प्रभारी अधिकारी, 13 जोनल मजिस्ट्रेट और 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 20 उड़न दस्ते और 20 निगरानी टीम भी लगाई गई है। 
10 मतदान केंद्रों के 71 पोलिंग बूथ अतिसंवेदनशील प्लस हैं। इनमें कैराना में 31 और शामली के 20 पोलिंग बूथ शामिल हैं। कांधला के 9 पोलिंग बूथ भी अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी के हैं। दो हजार से ज्यादा पुलिस व अर्धसैनिक बल की निगरानी में मतदान होगा। 

सहारनपुर में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चार मई को होगा। वहीं चुनाव प्रचार थमने के साथ निकाय चुनाव निर्णायक मोड़ पर आ गया है। कस्बों में सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी हर तरीके से वोटरों को लुभा रहे हैं। जनपद में नगर निगम समेत 12 निकायों में चुनाव होंगे। भाजपा ने सभी 12 निकायों में, बसपा ने 11 निकायों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। जिले में बुधवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गई हैं।

बिजनौर में हर तहसील स्तर से रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

बिजनौर जनपद में भी प्रथम चरण में ही नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। सभी तहसील पर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए जगह चिन्हित की गई थी। इन सभी जगहों से 927 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बिजनौर में आरजेपी में सेंटर बनाया गया है। सुबह से पोलिंग पार्टियों की भीड़ लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed