{"_id":"618d62a62a8a7200cd743c04","slug":"night-vision-cameras-will-monitor-karthik-snan-fair-muzaffarnagar-news-mrt5644426132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट विजन कैमरों से होगी कार्तिक स्नान मेले की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट विजन कैमरों से होगी कार्तिक स्नान मेले की निगरानी
विज्ञापन
शुकतीर्थ में गंगा स्नान मेले की तैयारियों का जायजा लेते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में आगामी 16 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर गेस्ट हाउस सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेले की सुरक्षा के लिए मेला परिसर में 16 नाइट विजन कैमरे लगाने के साथ ही असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान लगातार चलाने का भी निर्णय लिया गया।
बृहस्पतिवार को शुकतीर्थ स्थित गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने की। इस दौरान डॉ निर्वाल ने कहा कि मेले में प्रतिवर्ष ट्रैक्टर-ट्राली व भैंसा बुग्गी से लाखों श्रद्धालु आते है, इसलिए मेले में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गंगा घाट पर नियमित साफ-सफाई होने के साथ ही महिला स्नान घाट पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने कहा कि मेले को लेकर सभी विभाग अपने कार्यों को 15 नंवबर की शाम तक हर हाल में पूरा कर लें। अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेले में क्षेत्र पंचायत के साथ नगर पंचायत भोकरहेड़ी के सफाई कर्मियों की भी ड्यूटी शिफ्ट के अनुसार लगाई गई है। इस दौरान सीएमओ डॉ एमएस फौजदार, डीपीआरओ अनिल कुमार, एसडीओ विद्युत जितेंद्र सिंह, पीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह, डॉ आरडी गौड़, ईओ सुरजीत गौतम, श्रीगंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ महकार सिंह, अवर अभियंता आजाद धीरेंद्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ वीरपाल सहरावत, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, नरेंद्र गर्ग, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, मैनेजर देवेंद्र आर्य, श्रीराम आश्रम के विनोद शर्मा, दंडी आश्रम के मनोहर लाल, आचार्य उत्प्रेती, नरेंद्र गर्ग, सचिन करानिया और प्रधान राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
यहां लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
तीर्थनगरी शुक्रताल में आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मेन बाजार, गंगा घाट और मुख्य चौराहे समेत अन्य स्थानों पर 16 नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि रात्रि में भी सभी स्थितियों पर पैनी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए होगी टीम गठित
तीर्थनगरी शुकतीर्थ में होने वाले कार्तिग गंगा स्नान मेले में कच्ची शराब को लेकर कई बार हंगामा हो चुका है। ऐसे में इस बार कच्ची शराब को लेकर अभी से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम जयेंद्र कुमार ने इस संबंध में टीम गठित करने के निर्देश दिए, जो खादर क्षेत्र के साथ ही कच्ची शराब के लिए बदनाम क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर कच्ची शराब पर प्रतिबंध लगाने का काम करेगी।