फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Night curfew from today, everyone's responsibility

आज से नाइट कर्फ्यू, एहतियात सबकी जिम्मेदारी

Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Night curfew from today, everyone's responsibility
मुजफ्फरनगर। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासन ने जिले में सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने नाइट कर्फ्यूू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। शहर से लेकर देहात तक की निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय किया जाएगा। पुलिस की टीम चेकिंग करेंगी।
विज्ञापन

संभावित तीसरी लहर के खतरे को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यूू आज से प्रभावी हो जाएगा, जो रात 11 से सुबह पांच बजे तक चलेगा। शादियों में अब अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने बताया कि बस अड्डों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। तीसरी लहर को देखते हुए गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को दोबारा एक्टिव करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ेगी टेस्टिंग, सक्रिय होगी हेल्प डेस्क
जरूरत पड़ने पर लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जांच होगी। कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर को सक्रिय कर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क नहीं तो सामान नहीं
व्यापारियों को जागरूक करने के लिए मास्क नहीं तो सामान नहीं के लिए जागरूक किया जाएगा। कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान नहीं दे सकेगा। सड़कों या बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रत्येक व्यक्ति बनें जागरूक
- भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति सावधानी बरतें और बीमारी से बचाव में सहयोग करें।
मास्क लगाकर निकलें घर से
उद्यमी पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि सबके संयुक्त प्रयास से ही बीमारी पर नियंत्रण होगा। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।
तेज किया जाएगा टीकाकरण
- सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि टीकाकरण बढ़ाया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सब मिलकर करें बीमारी पर वार
- केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार ने बेहतर किया है। आमजन के सहयोग से बीमारी से निपटा जा सकेगा। प्रत्येक व्यक्ति सावधानी बरतें और मास्क लगाएं।

देर तक नहीं चल सकेंगे नुमाइश के कार्यक्रम
नाइट कर्फ्यूू के कारण नुमाइश के कार्यक्रम भी देर रात तक नहीं चल सकेंगे। कई बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रम होने है। प्रशासन ने इन्हें निर्धारित समय में पूरा कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed