फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NHAI fined 50 thousand

एनएचएआई पर 50 हजार का जुर्माना

Sun, 18 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
NHAI fined 50 thousand
वायु प्रदूषण कम करने के लिए शहर में कराया जा रहा पानी का छिड़काव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एनएचएआई पर 50 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हवा जहरीली हो रही है। जिला रेेड जोन में पहुंच गया है, जिससे सांसों पर संकट आ सकता है। ऐसे में प्रदूषण कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने खतौली में ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर नेशनल हाईवे ऑफ अथारिटी (एनएचएआई) पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। शहर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई स्थानों पर एंटी स्माग गन से पानी का छिड़काव कराया गया।
भोपा रोड पर स्थित वायु सूचकांक मशीन ने शनिवार को एक्यूआई 357 दर्शाया, जिसे विभाग ने सही नहीं बताया। इस मशीन को कुछ समय से लिए बंद कर दिया गया। भोपा रोड और रेलवे रोड पर मैनुअल जांच की गई तो एक्यूआई 263 आया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि भोपा रोड पर रखी वायु सूचकांक मशीन पेड़ों से घिरी होने के कारण सही रिडिंग नहीं दे रही थी, जिस कारण उसे छह घंटे लिए बंद कराया गया। यहां पेड़ों की छटाई कराई गई। भोपा रोड और रेलवे रोड पर पानी का छिड़काव कराया गया। इसके बाद मैनुअल जांच की गई तो एक्यूआई 263 आया है। उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर भ्रमण के दौरान खतौली कट पर ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान ग्रीन कवर डाले बिना ही मिट्टी का भराव किया जा रहा था, वहां पर मिट्टी से धूल उड़ती मिली है। जिस पर एनएचआईए पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

जिले में लागू हुआ ग्रैप
मुजफ्फरनगर। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि जनपद में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान(ग्रैप) लागू कर दिया गया है। इसमें नगर निकायों, एमडीए, एआरटीओ, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को भी प्रदूषण नियंत्रण और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय छा रही धुंध
मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण के बढ़ने के कारण रात और सुबह के समय धुंध छा रही है। शनिवार सुबह भी भोपा रोड, रेलवे रोड, स्टेशन, शहर के शिव चौक आदि स्थानों पर स्माग दिखाया गया।

पाबंदी के बावजूद जलाया जा रहा है कूड़ा
मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कूड़ा और पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके शहर में लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है। शनिवार को भी भोपा रोड पर कई स्थानों पर कूड़ा जलता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed