फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Newlywed dies under suspicious circumstances, accused of murder

नव विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, मायके पक्ष से मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Newlywed dies under suspicious circumstances, accused of murder
जिला चिकित्सालय में महिला की मौत के आपस में भिडते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली की भरतिया कालोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, तो उनके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। मारपीट की वीडियो वायरल हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर के गांव शिव नगर कताई मिल निवासी हरिओम ने बताया कि उनके पिता बुद्घप्रकाश ने दो माह कुछ दिन पहले ही अंजू की शादी मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली की भरतिया कालोनी निवासी राजीव पुत्र इंद्रपाल के साथ की थी। शादी में कई लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बाद भी उसकी बहन को अतिरिक्त दहेज के परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अंजू के ससुर इंद्रपाल ने फोन कर बताया कि अंजू की हालत खराब है। यह सुनकर परिजन मुजफ्फरनगर पहुंचे, तो पता चला कि उसको जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ नहीं बताया। डाक्टरों से अंजू की मौत की जानकारी मिली। शव को मोर्चरी में रखा होना बताया। अंजू के पति राजीव, ससुर इंद्रपाल, भाई नीलू व दामाद मुकुल व दस-बारह अज्ञात लोगों ने परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिओम ने बताया कि उसकी बहन को मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा है। उधर, जिस समय मारपीट हो रही थी, उसकी किसी ने वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन हमलावर भाग चुके थे।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि मामले में मृतका के पिता बुद्धप्रकाश ने अंजू के पति राजीव, ससुर इंद्रपाल, सास सविता, देवर संजीव, पितस्सरे लीलू पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर, बताया गया कि विवाहिता को मृत हालत में लेकर ससुर सुबह जिला अस्पताल पहुंचा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

जिला चिकित्सालय में महिला की मौत के बाद हंगामे करते लोगो को समझाती पुलिस।

जिला चिकित्सालय में महिला की मौत के बाद हंगामे करते लोगो को समझाती पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed