फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   newly married scorching in Mohalla Patel Nagar

पटेलनगर में संदिग्ध हालात में जली नवविवाहिता

Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
newly married scorching in Mohalla Patel Nagar
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता झुलसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला पटेलनगर में नवविवाहिता संदिग्ध हालात में जल गई। बेहद गंभीर हालत में नवविवाहिता को मेरठ रेफर कर दिया गया है। इससे पहले पीड़ित परिजनों ने जिला अस्पताल में पति पर जलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी आकाश सिंघल का मोहल्ले की ही पायल के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कश्यप समाज की युवती अपनी मां की इकलौती बेटी थी। सात अक्तूबर को समाज के जिम्मेदार लोगों ने रामलीला पटेलनगर में दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी करा दी थी। रविवार रात करीब 8.30 बजे नवविवाहिता अपनी ससुराल में ऊपर के कमरे में थी, जहां उसने दरवाजा बंद कर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। कमरे से आग की लपटें व धुआं निकलते देख आकाश व अन्य परिजन ऊपर दौड़े और दरवाजा तोड़कर पायल के शरीर में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में नवविवाहिता को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। इससे पहले, पायल के जलने की सूचना पर उसकी मां व अन्य परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और पति आकाश पर पायल को जलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने आकाश को इमरजेंसी कक्ष से खींचने का भी प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल बचाते हुए महिलाओं को वहां से बाहर निकाला। पुलिस ने फिलहाल आकाश व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गई है, जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed