{"_id":"6ab18dad70db0d985c0a0b97","slug":"newborn-stolen-from-womens-hospital-suspect-woman-caught-on-camera-muzaffarnagar-news-c-30-1-sah1001-184195-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिला अस्पताल से नवजात शिशु चोरी, कैमरे में कैद हुई संदिग्ध महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिला अस्पताल से नवजात शिशु चोरी, कैमरे में कैद हुई संदिग्ध महिला
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल से सोमवार को नवजात बच्चा चोरी कर लिया गया। बच्चे को टीका लगवाने के लिए ऑपरेशन थिएटर के पास पिता से एक महिला ने बच्चे को ले लिया। इसके बाद टीके का कार्ड लेने के लिए पिता को वहां से भेज दिया। पिता जब लौटा तो महिला और उसका बेटा दोनों गायब थे। अस्पताल के सीसीटीवी में संदिग्ध महिला कैद हो गई है। महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लग गईं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी नाजिम ने अपनी पत्नी शबाना को रविवार सुबह प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंचा था। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे शबाना ने बेटे को जन्म दिया। सोमवार दोपहर नवजात को टीका लगवाने के लिए नाजिम उसे लेकर ऑपरेशन थिएटर के पास पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला ने खुद को स्टाफ का बताते हुए उससे बातचीत की और बच्चे को टीका लगवाने की बात कहते हुए अपनी गोद में ले लिया। महिला ने नाजिम को टीके का कार्ड लेने के लिए भेज दिया। नाजिम कार्ड लेकर लौटा तो महिला बच्चे समेत वहां से गायब थी।
उसने अस्पताल में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक महिला नवजात को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर की ओर जाती दिखाई दी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और बच्चे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
-- -- --
-- अस्पताल की कर्मचारी नहीं महिला
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सभी कैमरे चालू हैं। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। फुटेज में दिखाई दे रही महिला अस्पताल की कर्मचारी नहीं है।
-- -- --
-- वर्जन
महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि अस्पताल से महिला किस रास्ते की तरफ गई है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी