{"_id":"6496d6e9c3c5a5f48b0c58b8","slug":"new-power-station-to-be-built-in-faloda-rs-104-crore-budget-passed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2327-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फलौदा में नया बिजलीघर बनेगा, 104 करोड़ रुपये का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फलौदा में नया बिजलीघर बनेगा, 104 करोड़ रुपये का बजट पास
विज्ञापन
पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय हाल में प्रेस वार्ता करते पूर्व भाजपा विधायक प्रमोद ऊंटवाल
10 हजार केवी होगी पुरकाजी ग्रामीण बिजलीघर की क्षमता
35 गांवों में नए केबल डाले जाएंगे ब्लॉक क्षेत्र के
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। पुरकाजी सहित क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। गांव फलौदा में नया बिजलीघर बनेगा। इसकी क्षमता 10 हजार केवी होगी। इसके लिए सरकार ने 104 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र के 35 गांवों में नए केबल डाले जाएंगे।
यह जानकारी शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय हाल में पत्रकार वार्ता में पुरकाजी के पूर्व भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल और विद्युत निगम के एसडीओ अजय कुमार ने दी। पूर्व विधायक ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में फलौदा में बिजलीघर बनवाने सहित कई प्रस्ताव शासन को भेजे थे। इनमें से पुरकाजी ग्रामीण बिजलीघर और अन्य प्रस्ताव पास हो गए हैं।
एसडीओ ने बताया कि पुरकाजी ग्रामीण बिजलीघर की क्षमता 10 हजार केवी होगी। बिजलीघर करीब एक वर्ष में बनकर चालू हो जाएगा। इस बिजलीघर से गांव फलौदा, खाईखेड़ी, हरेंटी, लखनोती, सलेमपुर आदि करीब एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाएगी। पुरकाजी बिजलीघर पर आपूर्ति का भार कम हो जाएगा। पुरकाजी कस्बे में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा ब्लॉक क्षेत्र के 35 गांवों में नए केबल डाले जाएंगे। बसेड़ा व शेरपुर बिजलीघर क्षेत्र की विद्युत लाइनों को भी बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के लिए 50 नए ट्रांसफार्मर भी मंजूर हुए हैं। जहां पर भी ट्रांसफार्मर की आवश्यकता होगी, वहां पर रखा जाएगा। नार्वे गांव और गांव मिर्जापुर में ट्यूबवैल के कनेक्शन से 10 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही है। इन गांवों को बिजलीघर से जोड़कर 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, हरिराम सक्सेना, केपी सिंह, डॉ रणजीत गोरसी, निसार सभासद, विशाल सभासद, सुनील माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।