फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New order of UP roadways

टॉयलेट-बस को साफ कर सेल्फी लेंगे रोडवेज अफसर 

Sat, 20 Jan 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
New order of UP roadways
up roadways
अब हाथों में झाडू़ लेकर सफाई का दिखावा नहीं चलेगा। अधिकारी, कर्मचारी बकायदा सफाई अभियान को अंजाम देने के बाद टॉयलेट, बस, भवन के साथ सेल्फी लेकर निगम को भेजेंगे। परिवहन निगम ने सफाई पखवाड़े के तहत होने वाले कार्यों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया के जरिये भेजने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश प्रदेशभर की डिपो को जारी किए गए हैं। सफाई अभियान में इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के स्वास्थ्य भारत-स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिवहन निगम ने 15 दिन का विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का कड़ाई से पालन होगा। अभी तक अफसर, कर्मचारी दिखावे के लिए हाथों में झाडू़ लेकर एक-दो रोज सफाई अभियान चलाकर छोड़ देते हैं। इस बार ऐसा नहीं रहेगा। रोजाना सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन


इस कार्य में कितने और कौन-कौन अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए है, यह भी जानकारी देनी होगी। सफाई अभियान से पहले टॉयलेट, बस और भवन, बस स्टैंड आदि के फोटो लिए जाएंगे। जबकि सफाई होने के बाद अधिकारी, कर्मचारी सफाई वाले स्थान की सेल्फी लेकर निगम के व्हाट्सएप नंबर पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सफाई अभियान को मुकम्मल माना जाएगा। जिसके चलते अधिकारियों, कर्मचारियों को बस के भीतर, टॉयलेट, वाटर पंप स्थान, भवन, परिसर आदि के स्थान की फोटो खींची जाएगी। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सफाई पखवाड़ा के तहत निर्देश मिले है। 31 जनवरी तक रोजाना सफाई अभियान चलेगा। इसकी फोटोग्राफ्स भी कराई जाएगी। जिन्हें निगम के व्हाट्सएप नंबर पर अपलोड किया जाएगा। 


पालिका को बताना होगा कूड़ा 
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो से कर्मचारियों को कूड़ा एकत्र करने के बाद इसकी जानकारी नगर पालिका को देनी पड़ेगी। एक जगह एकत्र कूड़े को रोजाना पालिका की सफाई वैन उठाकर ले जाएगी। साथ ही बसों में सफाई को लेकर स्लोगन लिखे जाएंगे। ताकि यात्रियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed