फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New officers will take charge of traffic and crime

ट्रैफिक और अपराध की कमान संभालेंगे नए अफसर

Sun, 14 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
New officers will take charge of traffic and crime
मुजफ्फरनगर। जनपद के एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम के पद की जिम्मेदारी अब लखनऊ में तैनात रहे नए अफसरों पर रहेगी। शासन ने लखनऊ में तैनात रहे राम अभिलाष त्रिपाठी को एसपी ट्रैफिक और दुर्गेश कुमार सिंह को एसपी क्राइम के पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जनपद का एसपी क्राइम पद कई माह पूर्व आरबी चौरसिया की सेवानिवृत्ति के बाद से रिक्त चल रहा था। एसपी ट्रैफिक बजरंग बली चौरसिया ही तब से एसपी क्राइम का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। रविवार को शासन ने बजरंग बली चौरसिया का स्थानांतरण एसपी ट्रैफिक से उप सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर लखनऊ में एसपी सतर्कता अधिष्ठान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे राम अभिलाष त्रिपाठी को एसपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। राम अभिलाष त्रिपाठी इससे पहले भी जनपद में वर्ष 1998 से 2000 तक सीओ सिटी, सीओ सदर और सीओ शामली की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं, जिले में रिक्त चल रहे एसपी क्राइम के पद पर सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ नगर रहे दुर्गेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed