फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   New memorial of Shaheed Bachan Singh unveiled

शहीद बचन सिंह के नये स्मारक का अनावरण

Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
New memorial of Shaheed Bachan Singh unveiled
मुजफ्फरनगर में बचन सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते परिजन व मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में देश की आन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवान बचन सिंह का नया स्मारक बनाया गया है। परिवार ने बचन सिंह की शहादत को जीवंत बनाने के लिए यह स्मारक निर्मित कराया है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने नये स्मारक का अनावरण किया। यहां पर शहीद बचन सिंह की नई प्रतिमा भी स्थापित कराई गई है। इस दौरान उनकी बटालियन के जवान और परिजन के साथ ही उनके गांव के लोग भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 1999 में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के कारगिल में घुसपैठ करते हुए भारत को चुनौती पेश की थी। कारगिल युद्ध में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भी भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। इस युद्ध में द्वितीय राजपूताना राइफल्स के लांसनायक गांव पचेंडा कला निवासी बचन सिंह पुत्र महावीर सिंह ने भी अपनी बटालियन के साथ भाग लिया था। उनकी बटालियन को तोलोलिंग पहाड़ी पर कब्जे का आदेश दिया गया था। इस लड़ाई में भारतीय सेना ने पहाड़ी पर कब्जा कर लिया, लेकिन बचन सिंह शहीद गये। 13 जून 1999 को उन्होंने पाकिस्तान के सैनिकों को खदेड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत के बाद शहर के रेलवे रोड पर जिला प्रशासन द्वारा उनकी प्रतिमा की स्थापना कराई गई थी। इस प्रतिमा का अनावरण उनके पिता महावीर सिंह, तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अजित सिंह और पद्म विभूषण स्वामी कल्याणदेव ने किया था। बचन सिंह के पुत्र हितेश कुमार ने भी भारतीय सेना ज्वाइन की और वर्तमान में वह अपने पिता की ही द्वितीय राजपूताना राइफल्स में बतौर कैप्टन सेवा दे रहे हैं। हितेश ने बताया कि उनका सपना था कि वह अपने पिता का भव्य स्मारक बनावाये और यह सपना उन्होंने परिवार के साथ मिलकर पूरा करने का काम किया है। आज शहीद बचन सिंह के नये स्मारक का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किया। इस दौरान सेना के जवान, रिटायर्ड सैनिक, परिवार के लोग, रिश्तेदार और पचेंडा गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed