जीवन में अपना धर्म कभी मत छोड़ो : स्वामी प्रखर
मोरना। महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज ने कहा कि जीवन में कैसा भी सुख दुख आए, अपना धर्म कभी मत छोड़ो। जो धर्म को छोड़ता है, उसको भगवान कभी नहीं छोड़ते हैं। जिसको भक्ति का रंग लग जाता है, उसके मन पर निंदा का असर नहीं होता। भगवान की इच्छा में अपनी इच्छा मिला दो तो शांति रहेगी।
श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट के बैनरतले शिवधाम में व्यास भवन के शुभारंभ मौके पर स्वामी प्रखर महाराज ने कहा कि भगवान की इच्छा और भक्ति भिन्न हो जाए, तो भक्ति में विघ्न आता है। मानव भक्ति करता है, किंतु मानव प्राय में दुखी में ही भक्ति करता है, मानव को जब बहुत सुख मिलता है, तब भगवान को भूल जाता है। भक्ति में ज्ञान-वैराग्य का साथ होना चाहिए, ज्ञान वैराग्य के बिना भक्ति नहीं टिकती है। इस मौके पर भागवत कथा व्यास पंडित राघवाचार्य महाराज अयोध्या ने व्यास भवन का वैदिक मंत्रोच्चारण के के साथ किया। इस मौके पर कथा संयोजक गोविंद राम चौधरी परिवार कलकत्ता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सतेंद्र प्रधान, आचार्य ध्रुवदत्त आदि व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं।