{"_id":"68c97fd50ea7d1a90c01fc59","slug":"nephew-s-murder-two-minor-brothers-were-angry-with-sister-s-love-marriage-11-month-old-innocent-child-killed-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भांजे की हत्या: बहन की लव मैरिज से नाराज थे दो नाबालिग भाई, बलि चढ़ा 11 माह का मासूम, गिरते ही थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे की हत्या: बहन की लव मैरिज से नाराज थे दो नाबालिग भाई, बलि चढ़ा 11 माह का मासूम, गिरते ही थम गईं सांसें
Tue, 16 Sep 2025 08:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:48 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: बागपत निवासी छोटी ने गांव के ही युवक से लव मैरिज की थी। पांच महीने से उसका पति चोरी के मामले में जेल में बंद है। छोटी मां के पास आ गई थी, तभी भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी में परिवार के युवक से प्रेम विवाह से नाराज दो किशोर भाइयों ने बहन की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। इस दौरान झीनाझपटी में 11 माह के भांजे अभिषेक की मौत हो गई। विवाहिता को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बागपत के बड़ावद निवासी छोटी ने गांव के ही विजय के साथ प्रेम-विवाह किया था। करीब पांच महीने पहले विजय चोरी के मामले में बागपत जेल में बंद है। पति के जेल जाने के बाद विवाहिता अपने 11 माह के बेटे के साथ शहर के प्रेमपुरी में किराए पर रह रही अपनी मां पार्वती के पास आकर रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले उसके दोनों किशोर भाई भी मां से मिलने पहुंचे थे। सोमवार रात यहां बहन को देखकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों भाइयों ने बहन पर हमला कर दिया और गला घोंटने का प्रयास किया। इस दौरान छोटी की गोद में उसका 11 माह का बेटा भी था। हमले के दौरान पीड़िता बेसुध हो गई और उसके बच्चा भी जमीन पर गिर गया। इसके बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए।
आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां बच्चे को मृत घोषित किया गया और मां को रेफर कर दिया गया। मंगलवार को एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत खंगाले। दिन में दोनों भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शादी से भाई नाराज थे। छीनाझपटी के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।