फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nephew absconded with his aunt in Muzaffarnagar

मामी पर आया भांजे का दिल: लव का एक और एंगल, पति ने किया पत्नी को फोन; बोली- पीछा किया तो ड्रम में भर दूंगी

Fri, 18 Apr 2025 10:01 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 10:01 PM IST
सार

युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे धमकी दी कि अगर उसका पीछा किया गया तो वह मेरठ जैसे नीले ड्रम में भर देगी। 

विज्ञापन
Nephew absconded with his aunt in Muzaffarnagar
भांजे संग भागी मामी - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के मुजफ्फनगर स्थित जानसठ क्षेत्र के एक गांव तिसंग निवासी युवक सोनू की पत्नी उसके भांजे के साथ फरार हो गई। उसने पीछा करने पर पति को हत्या कर नीले ड्रम में बंद करने की धमकी दी। युवक ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

पत्नी बोली- सीने में हो रहा दर्द
पीड़ित युवक ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ गन्ने छील रहा था। उसकी पत्नी सीने में दर्द बताने लगी तो वह उसे घर छोड़ आया था। वह खुद खेत में काम करने चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर और नगदी लेकर गई
वह शाम के समय अपने घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। उसने फोन पर बात करने पर बताया कि वह उसके भांजे के साथ चली गई है। उसका पीछा मत करना। उसकी पत्नी हजारों रुपये की नगदी एवं सोने चांदी के जेवर भी ले गई। 

विज्ञापन

पीछा किया तो नीले ड्रम में भर देगी
युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे धमकी दी कि अगर उसका पीछा किया गया तो वह मेरठ जैसे नीले ड्रम में भर देगी। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी और भांजे के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed