फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nepal's MP Balram arrived in Muzaffarnagar

लोकतंत्र के बाद विकास के पथ पर बढ़ा नेपाल: बलराम

Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nepal's MP Balram arrived in Muzaffarnagar
नेपाल के सासंद बलराम बास्कोटा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद बलराम बास्कोटा ने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना के बाद नेपाल विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। नेपाल की जनता गरीब थी, देश गरीब था और राजा अमीर थे। राजाओं ने अपने भले के लिए काम किया, जनता के लिए कभी नहीं सोचा। नेपाल के दुनिया में सबसे मधुर संबंध में भारत से हैं। सांस्कृतिक संबंधों के साथ रोटी-बेटी के संबंध रहे हैं। 70 लाख नेपाल के लोग भारत में काम करते हैं और तीन लाख भारतीय नेपाल में व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवास पर अमर उजाला से बातचीत में नेपाल की राष्ट्रीय सभा में संसदीय क्षेत्र, प्रदेश नंबर तीन से सांसद बलराम बास्कोटा ने कहा कि नेपाल में लोकतंत्र स्थापित करने को जो संघर्ष हुआ उसमें वे चार बार जेल गए। शुरू में विद्यार्थी आंदोलन से जुड़े, फिर बुद्धिजीवी संगठन में रहकर संघर्ष किया। 2002 से किसानों के लिए काम कर रहे हैं। राजतंत्र के खिलाफ उन्हें 2006 में सफलता मिली, जब नेपाल में लोकतंत्र स्थापित हुआ। राजतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं थी, संगठनों पर रोक थी। कम्युनिस्ट पार्टी ने बड़ी लड़ाई लड़कर राजतंत्र को ध्वस्त किया। दुनिया के गरीब देशों में शामिल नेपाल के राजा अमीर थे। जब से लोकतंत्र स्थापित हुआ, राष्ट्र विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पांच साल में किसानों की आय दोगुनी का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं। दस साल के अंदर नेपाल में प्रति व्यक्ति आय को 15 हजार डॉलर पहुंचा देंगे। नेपाल के कुल क्षेत्रफल के 50 प्रतिशत पर खेती हो रही है। तराई के इलाके में धान, गेहूं, अरहर आदि की फसलें होती हैं। किसान मुख्य रूप से पशुपालन, बकरी पालन करता है। अब हम मसालों, सब्जी आदि की खेती पर जोर दे रहे हैं। खेती को व्यवसाय से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। ऊर्जा के क्षेत्र में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। नेपाल पर्यटन और कृषि के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नेपाल में गोहत्या प्रतिबंधित
मुजफ्फरनगर। सांसद बलराम बास्कोटा ने बताया कि नेपाल में 80 प्रतिशत हिंदू, दस प्रतिशत बौद्ध और दस प्रतिशत अन्य धर्म के लोग रहते हैं। लोकतंत्र की स्थापना के बाद हिंदू देश का दर्जा खत्म कर दिया गया है। सभी धर्मों का हम बराबर सम्मान करते हैं। नेपाल में गोहत्या पर प्रतिबंध है। गाय की नेपाल में भारत की तरह पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के मुकाबले भारत को महत्व
मुजफ्फरनगर। बास्कोटा कहते हैं कि लोकतंत्र की स्थापना के बाद चीन से नेपाल के रिश्ते सुधरे हैं, लेकिन भारत और नेपाल के रिश्ते इतने गहरे है कि चीन के मुकाबले भारत को अधिक महत्व दिया जाता है। संबंधों के मामले में भारत नंबर एक पर ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed