फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neither tubewell nor agricultural land sent notice of bill submission

न ट्यूबवेल न कृषि भूमि, भेज दिया बिल जमा करने का नोटिस

Thu, 14 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Neither tubewell nor agricultural land sent notice of bill submission
देवबंद। एक किसान को निजी नलकूप और कृषि भूमि न होने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा बिल जमा करने संबंधी नोटिस भेजने के विरोध में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को प्रेषित ज्ञापन में बताया गया कि मिरगपुर निवासी किसान इलम सिंह को विद्युत विभाग ने दो नोटिस भेजे हैं। जिसमें आरोप लगाया गया कि न तो आपने बिल की धनराशि जमा कराई है न ही कोई स्पष्टीकरण दिया, जबकि किसान इलम सिंह के पास न तो निजी नलकूप है न ही कृषि भूमि है। इतना ही नहीं उसके पास विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। नोटिस मिलने के बाद से किसान इलम सिंह गहरे सदमे में है। विभाग के चक्कर काटने के बाद भी उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह हृदय रोगी हैं। इसलिए मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में इलम सिंह, राजकिशोर गुप्ता, कुनाल, नेपाल सिंह व सुरेशपाल आदि रहे। एसडीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed