{"_id":"582a13044f1c1b59368fe74b","slug":"nehru-s-soulful-remembrance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने किया चाचा नेहरू का भावपूर्ण स्मरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने किया चाचा नेहरू का भावपूर्ण स्मरण
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल दिवस पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक छटा बिखेरी। गीत, कविता, नाटक और नृत्य में बच्चों ने धमाल मचाया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व के प्रेरक प्रसंग सुनाए।
नई मंडी के स्मॉल वंडर्स स्कूल के बच्चों ने जैन तीर्थ वहलना का भ्रमण किया। आकर्षक वेशभूषा में बच्चों ने देश भक्ति गीत सुनाए। प्रधानाचार्या मधु जैन ने चाचा नेहरू के जीवन की प्रेरक बातें बताईं। अतिशय क्षेत्र वहलना के दिगंबर जैन मंदिर के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी। रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में स्काउट व गाइड ने चाचा नेहरू का भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कविता, भाषण और गीत के माध्यम से देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कैंप में विद्यार्थियों ने तंबू लगाने का प्रशिक्षण लिया। छात्र अरीन अग्रवाल ने पंडित नेहरू के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या नीशू त्यागी और उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने विचार रखते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उधर, बचपन प्ले स्कूल में बाल दिवस पर बुक रेस, बाधा दौड़, मेढक चाल, बॉल रेस आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह से भागेदारी की। रंग-बिरंगी ड्रेस में बच्चों ने चाचा नेहरु को याद किया। प्रधानाचार्या फराह बैतूल ने बच्चों को पुरस्कृत किया।