फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neha was first in Rani Laxmibai Martial Arts Competition

रानी लक्ष्मीबाई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में नेहा रही प्रथम

Wed, 13 Oct 2021 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Neha was first in Rani Laxmibai Martial Arts Competition
जानसठ। गोमती कन्या इंटर कॉलेज में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव व चौरी चौरा जन क्रांति शताब्दी समारोह पर मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नेहा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंगलवार को गोमती कन्या इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय रानी लक्ष्मीबाई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ गोमती कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ज्योति बाला ने किया। प्रतियोगिता में मीरापुर, जानसठ की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान नेहा शर्मा मीरापुर के सुकलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान मुस्कान गोमती इंटर कॉलेज जानसठ व तृतीय स्थान आरुषि गुप्ता सुकलाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन, सुकलाल कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेनू व गोमती की प्रधानाचार्या ज्योति बाला ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सविता भारती, रेखा गुप्ता, हेमलता, रितु, सुधा, रणपाल व धरमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed