फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NEET exam today; trips of 25 roadways buses increased for the convenience of candidates.

Muzaffarnagar News: नीट की परीक्षा आज, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बढ़ाए 25 रोडवेज बसों के फेरे

Sat, 20 Jun 2026 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
NEET exam today; trips of 25 roadways buses increased for the convenience of candidates.
- यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में 13 केंद्रों पर नीट की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 25 बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए हैं। बस अड्डे पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त तौर पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई हैं। वहीं, अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया हैं।

नीट की परीक्षा देने के लिए रविवार को आसपास जनपदों के छह हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। इन परीक्षार्थियों को परिवहन निगम ने रोडवेज बस में यात्रा करने पर पचास प्रतिशत की छूट देने की व्यवस्था की है। आने व जाने में इन परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए आसपास जनपदों की 25 के दो-दो फेरे भी बढ़ाए है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर पूछताछ केंद्र पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है ताकि परीक्षार्थियों को कोई भी जानकारी करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा का कहना ह कि परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के सभी चौराहों पर सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात हो जाएंगे। जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed