फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Neeraj and Nikhil get Drona Sports Ratna Award

नीरज और निखिल को मिला द्रोणा स्पोर्ट्स रत्न अवार्ड

Tue, 15 Feb 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Neeraj and Nikhil get Drona Sports Ratna Award
मुजफ्फरनगर/जानसठ। उत्तराखंड के हरिद्वार में 13 फरवरी को द्रोणा रत्न स्पोर्ट्स अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के नीरज सैनी को उनके पिछले कार्यकाल को देखते हुए इस बार भी द्रोणा रत्न अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नीरज कराटे क्लासेस से मुजफ्फरनगर के जनरल सेक्रेटरी सेंसेई नीरज सैनी ने बताया कि ए टू जेड कॉलोनी से दर्श सिंह को भी बेस्ट प्लेयर द्रोणा रत्न खेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में पूरे देश भर से भिन्न भिन्न खेलों के 95 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन उनके डाक्यूमेंट्स चेक करने के बाद सम्मानित किया गया। शिहान विनोद कुमार वर्मा, शिहान बसंत ने खिलाड़ियों का चयन किया। मुख्य अतिथि अल्फस स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, दिल्ली की वाइस चांसलर डॉ. अंजू भंडारी रहे। मौके पर रजिस्टार डॉ. कपिलदेव आर्या, ट्रेडनिशनल लाठी स्पोर्ट्स फेडरेशन के संस्थापक व अध्यक्ष सतीश चौधरी, महासचिव राजेश चौधरी, कुलदीप सोनी, राजू मोर, सुजीत, आदि उपस्थित रहे। उधर, जानसठ के गांव तालड़ा निवासी निखिल कुमार को खेल में अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरिद्वार में द्रोणा रत्न सर्वोत्तम शिक्षक खेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed