फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Need employees

विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों का टोटा 

Wed, 11 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Need employees
ईवीएम। - फोटो : File Photo
विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जनपद में छह विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव पहले चरण में होना है, इसके लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है। सेक्टरवाइज काम सौंपे गए हैं। साथ ही शामली जनपद को भी 300 कर्मचारी भेजे गए हैं। इसके अलावा सहारनपुर को 50 ईवीएम भेजी गई हैं।    
विज्ञापन

  
प्रशासन सबसे अधिक मेहनत मतदाता सूची पर कर रहा है। 12 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। जिसमें जनपद में कुल मतदाताओं की संख्याओं से पर्दा हटेगा। यह सूची जहां लखनऊ में शासन ने भी मांगी है, वहीं चुनाव आयोग को भी मतदाताओं का रिकार्ड भेजा जाना है। इसे फाइनल रूप देने में सबसे ज्यादा कर्मचारी लगे हैं। इसके अलावा पुलिस फोर्स, होमगार्ड, सफाई कर्मचारी, ग्राम सचिवों के साथ प्रत्येक ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

 

शिफ्टवाइज ड्यूटी का रोस्टर बनाया जा रहा है, क्योंकि जनपद से 300 कर्मचारियों को शामली जनपद में भी भेजा गया है। यहां शामली, कैराना और थानाभवन विधानसभा में भी पहले चरण में मतदान है। साथ ही शासनादेश के बाद 50 ईवीएम को सहारनपुर मंडल में भेजा गया है। यहां से चुनाव के लिए ईवीएम की डिमांड भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने प्रत्येक ब्लॉक और विधानसभा में अधिकारियों, कर्मचारियों को फिलहाल छुट्टी देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। तहसील स्तर पर वनरेबिल मतदाताओं की संख्याओं की जांच पड़ताल की जा रही है। मतदाता को वोट डालने से रोकने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने का मूड बना रहा है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed