फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   nayaypalika ki bhoomika khas

बार और बेंच मिलकर वादीकारी को दिलाए सुलभ न्याय : जिलानी

Tue, 11 Oct 2016 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Oct 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
nayaypalika ki bhoomika khas
एडवोकेट जनरल जफरयाब जिलानी का स्वागत करते वकील। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश शासन के एडवोकेट जरनल जफरयाब जिलानी ने बार और बेंच के बीच समन्वय पर बल दिया। साथ ही कहा कि अधिवक्ता अपने पेशे का सम्मान करें। बार और बेंच मिलकर वादी कारी का सुलभ न्याय दिलाए।      
विज्ञापन


जिला बार संघ की ओर से जफरयाब जिलानी का अभिनंदन किया गया। बार संघ के फैंटम हॉल में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलानी ने कहा कि जनतंत्र में न्याय पालिका और अधिवक्ताओं की बड़ी भूमिका है। इनके बिना जनतंत्र जीवित नहीं रह सकता। दोनों मिल कर जनतंत्र को मजबूत करें तथा कार्यपालिका और विधायिका पर शिकंजा कसे। अधिवक्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने कहा कि जनहित में सभी मुद्दों को प्रमुखता से लिया जाएगा। जनतंत्र काफी मजबूत है। मुख्य अतिथि जिला जज डीके श्रीवास्तव रहे। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के प्रति फरियादियों का पूरा भरोसा रहता है। न्यायपालिका भी अपने फर्ज को ईमानदारी से पालन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और संचालन महासचिव सुरेंद्र सिंह मलिक ने किया। रोनक अली जैदी, अनूप सिंह, सहदेव त्यागी, डीजीसी दुष्यंत त्यागी, यशपाल राठौर, भारतवीर सिंह, आजम शमसी, सूर्यदत्त त्यागी, सरदार अहमद आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed