फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin will come to Budhana today, will name his ancestral property in the name of his brothers

Muzaffarnagar News: आज बुढ़ाना आएंगे नवाजुद्दीन, भाईयों के नाम करेंगे पुश्तैनी संपत्ति

Tue, 28 Feb 2023 10:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin will come to Budhana today, will name his ancestral property in the name of his brothers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुधवार को बुढ़ाना तहसील पहुंचेंगे। इस दौरान वे अपनी पुश्तैनी संपत्ति को भाइयों के नाम करेंगे। बताया जा रहा है कि वे अपने लिए संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं रखेंगे।

दिग्गज अभिनेता इन दिनों हैदराबाद में चल रही अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। बुधवार दोपहर को वे हैदराबाद से वाया दिल्ली होते हुए बुढ़ाना तहसील में अपने अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के चैंबर पर जाएंगे। माना रहा है कि वे अपनी पुश्तैनी संपत्ति अपने सभी छह भाइयों के बीच बराबर बांटेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि इसमें वे अपने लिए किसी भी तरह का हिस्सा नहीं रखेंगे। अधिवक्ता के माध्यम से यह प्रक्रिया की जा रही है। उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी और मैनेजर अनूप पांडेय भी साथ रहेंगे। वे अपने बुढ़ाना स्थित पैतृक आवास पर भी नहीं जाएंगे। इस प्रकिया को पूरी करने के बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed