फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin Siddiqui JanSath

चुनावी रण में चूक गया अभिनय का मांझी, मतदाताओं पर नहीं चल पाया नवाजुद्दीन का जादू 

Sat, 02 Dec 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui JanSath
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
सियासी ट्रैक पर बंदूकबाज का पहला ही निशाना चूक गया है। निकाय चुनाव में मतदाताओं पर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जादू नहीं चल पाया। बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में उनकी भाभी सबा सिद्दीकी सपा प्रत्याशी थीं, जिनकी जमानत जब्त हो गई है। सबा की जीत के लिए नवाज ने मुंबई से बुढ़ाना आकर चुनाव प्रचार किया था। 
विज्ञापन


पर्दे पर अदाकारी का मांझी सियासी मंच पर फ्लॉप हो गया। नगर निकाय चुनाव में सपा ने उनके भाई फैजुद्दीन की पत्नी सबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव से नवाजुद्दीन की नजदीकियों की बदौलत ही सबा को पार्टी ने मौका दिया था।
विज्ञापन


राजनीति में परिवार का वजूद बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के अभिनेता नवाजुद्दीन ने भाभी के चुनाव प्रचार में अपना रंग दिखाया। प्रचार के दौरान नवाज ने हर अंदाज में मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने रोड शो भी किया और युवाओं से सीधा संवाद भी। नवाज की खूबी यह रही कि वह सीधे-सादे अंदाज में सबसे मिले। सिर्फ इतना ही नहीं मतदान के दिन खुद लाइन में लगकर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ाना से मुंबई तक के सफर में नवाजुद्दीन ने अपने अभिनय से जैसी ऊंचाईयां हासिल की हैं, वैसे ही सियासत के रंगमंच पर दिखाई नहीं दी। मतदाताओं ने उनकी अपील को सिरे से खारिज कर दिया। नवाज को सुनने के लिए भीड़ तो आई, मगर उनके प्रत्याशी को वोट नहीं दे पाए। सपा प्रत्याशी सबा सिद्दीकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए केवल 791 वोट ही ले पाईं। हार-जीत के आंकड़ों में सबा कोई चुनौती नहीं दे पाईं और उन्हें प्रत्याशियों में पांचवां स्थान मिला।


बजरंगी भाईजान, रईस, हरामखोर, फिकरे अली, गैंग्स ऑफ वासेपुर और बाबू मोशाय बंदूकबाज आदि फिल्मों से बॉलीवुड में छाए नवाजुद्दीन सिद्दीकी सियासी ट्रैक पर चूक गए हैं। भाभी सबा सिद्दीकी के जरिये उन्होंने बुढ़ाना में भविष्य में राजनीति में हस्तक्षेप का संकेत दिया था, मगर पहली बार में ही मतदाताओं ने नवाज के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। बताते चले कि 19 मई 1974 को बुढ़ाना में जन्मे अभिनेता नवाजुद्दीन को अखिलेश सरकार ने यश भारती से नवाजा था, जबकि उनकी मां मेहरुनिशा सिद्दीकी को बीबीसी ने भारत की 100 प्रभावशाली महिलाओं में चुना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed