फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nawazuddin shoveled in the field as a farmer

किसान बन नवाजुद्दीन ने चलाया खेत में फावड़ा

Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin shoveled in the field as a farmer
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) में खेत में फावडे़ से काम करते नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान बन नवाजुद्दीन ने चलाया खेत में फावड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लॉकडाउन के दौरान अपने पैतृक आवास पर आए बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेती-किसानी में भी हाथ आजमा रहे हैं। किसान की तरह ही सिर पर कपड़ा बांधकर खेत में फावड़ा चला रहे हैं। खेत में कृषि कार्य करने का वीडियो उन्होंने खुद ही सोशल साइट्स पर शेयर किया है, जिसे उनके चाहने वालों के खूब लाइक मिल रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपना 19 मई का जन्मदिन मनाने हर साल बुढ़ाना आते हैं, मगर इस बार कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के चलते विशेष अनुमति लेकर बुढ़ाना पहुंचे और होम क्वारंटीन रहे। तब से वह बुढ़ाना में पैतृक आवास पर ही हैं। उनके भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि 7 दिसंबर को उनकी छोटी बहन शायमा तमशी सिद्दीकी का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिस कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन व ईद का पर्व नहीं मनाया। वे अपने घर व परिवार के बीच रह रहे है। खेतों में काम कर पसीना बहाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो को प्रशंसकों ने शानदार रिएक्शन दिया है। वीडियो में नवाजुद्दीन फावड़े से काम करते हुए नजर आ रहे है। कृषि कार्य करने के बाद वे खेत की डोल पर बैठकर हाथ धोते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पत्नि व बच्चे साथ नहीं आए
बुढ़ाना। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस बार अपनी पत्नि व दो बच्चों को साथ नहीं लाए, बल्कि अपने भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी व अपनी मां के साथ बुढ़ाना आए हैं। अपने प्रशंसकों, चाहने वाले व पत्रकारों से मिलने से उन्होंने मना किया हुआ है। जब खेतों में जाते हैं तो, ऐसा समय निर्धारित किया जाता है कि किसी को पता न चले। उनका खेतों में जाने व आने का क्या समय है इसके बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वे बॉलीवुड की रोजाना की भागदौड़ व चमक-दमक से दूर आराम से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed