{"_id":"6bd362310fbc4fcd5ee8c9fd59514154","slug":"nawazuddin-farm-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में फावड़ा चलाते हैं नवाजुद्दीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में फावड़ा चलाते हैं नवाजुद्दीन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेहतरीन अभिनय के जरिये बुढ़ाना की गलियों से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। फिल्मी दुनिया में बुलंदियां छूने वाला यह सितारा जब भी अपने घर आता है तो सामान्य लोगों की तरह मिलता है। खेतों पर चला जाता है, किसानों की तरह काम करता है।
फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कस्बे के मोहल्ला काजीवाड़ा के प्रतिष्ठित परिवार मरहूम नवाबुद्दीन सिद्दीकी के बड़े बेटे हैं। वे सात भाई हैं। नवाजुद्दीन ने प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के सरस्वती शिशु निकेतन से प्राप्त की। वर्ष 1986 में कस्बे के डीएवी इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।
नवाजुद्दीन के भाई फैजूद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि हरिद्वार से स्नातक करने के बाद गुजरात के बडोदरा से परास्नातक किया। वहीं पर रहते हुए उन्हें स्टेज पर कार्य करने का शौक हुआ। स्टेज के शौक को पूरा करने के लिए वे मुंबई चले गए। वहां पर काफी संघर्ष करने के बाद आमिर खान अभिनीत सरफरोश फिल्म में छोटी से भूमिका मिली।
विज्ञापन
इसके बाद नवाजुद्दीन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पीपली लाइव की भूमिका से विशेष पहचान मिली। उसके बाद अपनी मेहनत के बल पर वे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। उनकी पीपली लाइव ऑस्कर अवार्ड के लिए नामित हुई। वर्ष 2012 में राष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवार्ड से नवाजे गए नवाजुद्दीन।
उनकी फिल्में गैंग आफ वासेपुर तथा बजरंगी भाईजान जबरदस्त हिट रही। अभिनय के साथ-साथ नवाजुद्दीन को खेलों का भी शौक रहा है। उनके भाई सैफूद्दीन बताते हैं कि नवाजुद्दीन पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखते हैं। परिवार वालों का कहना है कि नवाजुद्दीन को खाने का विशेष शौक नहीं है।
घर-परिवार तथा समाज के बीच वे साधारण वस्त्र पहनते हैं। इस बुलंदी पर पहुंचने के बावजूद वह आज भी जमीन से जुडे़ हैं। घर आते हैं तो खेतों पर भी जाना नहीं भूलते। दो दिन पहले बुढ़ाना आए नवाजुद्दीन खेतों पर काम करने वाले नौकर से फावड़ा लेकर काम करने लगे। इसकी एक पिक्चर उन्होंने अपने फेसबुक पर भी अपलोड की, जिसे देखकर उन्हें फैंस मानते हैं कि नवाजुद्दीन आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं।