फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Navneet injured in accident died in AIIMS

हादसे में घायल नवनीत की एम्स में हुई मौत

Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Navneet injured in accident died in AIIMS
हादसे में घायल नवनीत की एम्स में हुई मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के शामली रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ डल्लू देवता पर 28 मार्च को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल द्वारिकापुरी निवासी नवनीत भारद्वाज की भी ऋषिकेश एम्स में सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। होली के दिन हुए हादसे में एक युवक की उसी दिन मौत हो गई थी।

शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ डल्लू देवता पर 28 मार्च की सुबह गैस भरे गुब्बारे बेच रहे युवक का गैस सिलिंडर फट गया था। हादसे में गुब्बारे बेचने वाले गांव लकड़संधा निवासी आशु के साथ ही मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी नवनीत भारद्वाज, मोहल्ला खादरवाला निवासी दीपक व उसकी पत्नी स्नेहा, अतुल व बबीता भी घायल हो गए थे। हादसे में आशु के एक पैर के चीथड़े उड़ गए थे, जबकि नवनीत का एक पैर पूरी तरह से कटकर अलग होने के साथ ही दूसरे पैर के भी चीथड़े उड़ गए थे। घायल आशु को मेरठ रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी, जबकि घायल नवनीत भारद्वाज को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह एम्स में ही उपचार के दौरान नवनीत की भी मौत हो गई। नवनीत की मौत की सूचना मिलते ही द्वारिकापुरी क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। पीड़ित परिजन सूचना मिलते ही ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। भाजपा नेता विवेक गर्ग ने बताया कि नवनीत का शव मंगलवार सुबह घर पहुंचेगा, जिसके बाद भोपा रोड स्थित श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed