फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Naval Chowk drains closed

जलनिकासी नहीं होने से अंसारी रोड पर नारकीय स्थिति

Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Naval Chowk drains closed
अधिकारियों से वार्ता करते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
जलनिकासी व्यवस्था ठप हो जाने से शहर की दुर्दशा हो रही है। करीब एक महीने से रुड़की रोड स्थित नावल्टी चौक के नाले बंद हैं। गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। अंसारी रोड पर तो तालाब जैसे हालात हो गए हैं। इससे दुकानदारों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। शहर में रुड़की रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। इसके चलते करीब एक माह से नावल्टी चौक के नाले को बंद कर पानी रोका गया है।
विज्ञापन


अंसारी रोड के नाले का पानी इसमें आता है। इससे अंसारी रोड पर पानी भर रहा है। इसके अलावा बकरा मार्केट (शामली बस स्टैंड रोड) के नाले गंदगी के कारण चौक हो गए हैं। जल नकासी नहीं होने से नावल्टी चौक पर दुकानों के आगे जलभराव हो गया है। सड़क के दोनों ओर यही स्थिति है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।  
विज्ञापन


नाले में कूड़ा डालने वालों को नोटिस  
मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बुधवार को नावल्टी चौक का निरीक्षण किया और नालों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निगम के कार्यों के चलते समस्या हो रही है। इस संबंध में विभाग को पत्र लिखकर कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरा मार्केट में नाले पूरी तरह पॉलिथीन और गंदगी से चोक मिले।

सिटी मजिस्ट्रेट ने सफाई निरीक्षकों को नाले साफ कराने के निर्देश दिए। नाले में कबाड़ डालने वालों को नोटिस जारी करने को कहा। नावल्टी चौक पर अंसारी रोड से शिव चौक की ओर जाने वाले नाले को जल निगम ने बंद कर रखा है। इसके लिए विभाग को पत्र लिखकर शीघ्र ह्यूम पाइप का कार्य पूर्ण कराने को कहा जाएगा। नाला शुरू होने के बाद ही अंसारी रोड ठीक हो पाएगी। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट गांधी कॉलोनी, जिला कारागार क्षेत्र और भोपा रोड गए। गांधी कालोनी में भी नाला निर्माण के चलते जलभराव मिला। ठेकेदार ने बताया कि शीघ्र कार्य पूरा किया जाएगा। दस दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा।  

इन्होंने कहा...  

करीब पांच महीने से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। अंसारी रोड टूटी हुई है और अब नाले का पानी भरा रहता है। व्यापार तो पूरी तरह ठप हो गया है - राकेश मित्तल, दुकानदार।  

अधिकारी आते हैं और देखकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया जाता। नावल्टी चौक के आसपास हालात बहुत खराब हो गए हैं - अनिल कुमार, दुकानदार।  

रुड़की रोड का नाला बंद कर दिया गया है। इससे पूरा गंदा पानी अंसारी रोड पर भरा रहता है। नाले का पानी दुकानों में घुसने को तैयार है - राधेश्याम, दुकानदार।  


डीएम से भी इस संबंध में शिकायत की थी। नगर पालिका के अधिकारियों को भी लगातार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ - सुभाष मित्तल, अध्यक्ष, अंसारी रोड व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed