{"_id":"68a225c47b6627479201e828","slug":"nature-train-constructed-in-wetland-watch-tower-installed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-152239-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वेटलैंड में नेचर ट्रेन का निर्माण, वाच टावर हुआ स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वेटलैंड में नेचर ट्रेन का निर्माण, वाच टावर हुआ स्थापित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पर्यटन विभाग हैदरपुर वेटलैंड के विकास में जुटा है। पक्षियों को निहारने के लिए वाच टॉवर की स्थापना के साथ दूसरी सुविधाओं का भी विकास कराया जा रहा है। वेटलैंड में पर्यटन विभाग की ओर से अब तक करीब 1.6 करोड़ रुपये का विकास कार्य कराया जा चुका है।
मीरापुर क्षेत्र में हैदरपुर वेटलैंड जनपद मुजफ्फरनगर और बिजनौर की सीमा पर स्थित है। इसे रामसर स्थल के रूप में भी मान्यता दी गई है। यह हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा है और 320 से अधिक पक्षी प्रजातियों का घर बन चुका है। इनमें पक्षियों की कुछ प्रजातियां वैश्विक रूप से संकटग्रस्त घोषित की गई हैं।
जिला प्रशासन वेटलैंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास कर रहा है। इसमें इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी शामिल है। इसी तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से वेटलैंड में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सैलानियों को आकर्षित करने और उन्हें सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई विकास कार्य कराए गए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से वहां पर वाच टॉवर का निर्माण कराया गया है। जिसकी मदद से ऊंचाई पर चढ़कर पक्षी और जीव जंतुओं को देखा जा सके। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का विकास भी वहां कराया गया है।