फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   National Vice President of BJP Minority Morcha reached Darul Uloom

UP: दारुल उलूम पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मौलाना अरशद मदनी से हुई मुलाकात

Mon, 26 Sep 2022 05:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 05:19 PM IST
सार

जाकिर हुसैन ने मौलाना सैयद अरशद मदनी समेत इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के अन्य जिम्मेदारों से मुलाकात की। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
National Vice President of BJP Minority Morcha reached Darul Uloom
देवबंद पहुंचे उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन एडवोकेट - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी जाकिर हुसैन एडवोकेट ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात की। इसके अलावा इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के अन्य जिम्मेदारों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


हरियाणा के नूह विधानसभा से तीन बार के विधायक और हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने मौलाना सैयद अरशद मदनी से मोहल्ला खानकाह स्थित उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान दोनों के बीच वर्तमान परिस्थितियों को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी, गंगनहर में गिरी जेसीबी, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत चौधरी जाकिर हुसैन ने दारुल उलूम पहुंच कर मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की। इस दौरान चौधरी जाकिर ने कहा कि उनका देवबंद की सरजमीं और यहां के उलमा से बेहद लगाव है। इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे बुजुर्गों की दुआ लेने के लिए यहां आते हैं। इस दौरान मौलाना असजद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
यह भी पढ़ें: Accident:  दिल्ली-दून हाईवे पर रोडवेज बस से टकराते ही उड़े वैगनआर के परखच्चे, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed